वर्तमान श्रष्टी के आरंभ में ब्रह्मा ने अपने संकल्प से सौलह पुरुषों को एवं एक स्त्री को प्रगट किया. वे सौलह सृष्टि के आदि-पुरुष थे मनु, रूचि, कर्दम, दक्ष, मरीचि,अत्री, आंगिरस, पुलस्त्य, पुलह , क्रतु , वशिष्ठ, भृगु, शिव, अग्नि, पितृ एवं धर्म. यद्यपि ये सभी आदिपुरुष लगभग बराबर आयु के थे पर बाद मे परस्पर विवाह सम्बंधों मे बंधकर अलग अलग स्तर पर आ गये. इनके अलावा जो एकमात्र महिला थीं उनका नाम शतरूपा था . शतरूपा का विवाह मनु से हुआ.
सौलह आदिपुरुष
| ||
मनु
+शतरूपा
|
I) रूचि
|
1) मरीचि
|
III) कर्दम
|
2) अत्री
| |
II) दक्ष
|
3) आंगिरस
| |
4) पुलस्त्य
| ||
5) पुलह
| ||
6) क्रतु
| ||
7) वशिष्ठ
| ||
8) भृगु
| ||
9) शिव
| ||
10) अग्नि
| ||
11) पितृ
| ||
12) धर्म
| ||
इनके आलावा ब्रह्मा के सनक सनन्दन सनातन, सनत्कुमार नारद, हंस , एवं रिभु नामक 7 पुत्र और थे जिन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत का आश्रय लिया ।
मनु शतरूपा की तीन पुत्रियाँ हुईं आकूति, प्रसूति एवं देवहूति . एवं बहुत समय पश्चात दो पुत्र हुए ,प्रियव्रत एवं उत्तानपाद । मनु ने अपनी बड़ी बेटी आकुति का विवाह रूचि से किया , मंझली पुत्री देवहूति का विवाह कर्दम से किया एवं छोटी बेटी प्रसूति का विवाह दक्ष से किया । मनु के तीन जमाताओं के नाम के आगे प्रजापति का विशेषण लगता हे यथा रूचि प्रजापति, कर्दम प्रजापति एवं दक्ष प्रजापति ।
मनु के तीन दामाद एवं दो पुत्र
| |
मनु +शतरूपा
|
आकूति +रूचि
|
देवहूति +कर्दम
| |
प्रसूति +दक्ष
| |
प्रियव्रत
| |
उत्तानपाद
| |
रुचिको एक पुत्र यज्ञ एवं एक पुत्री दक्षिणा हुई , कर्दम को 9 पुत्रियाँ एवं 1 पुत्र कपिल हुए एवं दक्ष को 24 पुत्रियाँ हुईं
मनु के तीन जमाताओं की संतानें
| ||
मनु +शतरूपा
|
I) रूचि + आकूति
|
यज्ञ + दक्षिणा
|
II) कर्दम +देवहूति
|
कला
| |
अनुसूया
| ||
श्रद्धा
| ||
हविर्भू
| ||
गति
| ||
क्रिया
| ||
अरुंधती
| ||
ख्याति
| ||
शान्ति (चित्ती )
| ||
कपिल
| ||
III) दक्ष + प्रसूति
|
सम्भूति
| |
अनुसूया
| ||
स्मृति
| ||
प्रीती
| ||
क्षमा
| ||
सन्नति
| ||
ऊर्जा
| ||
ख्याति
| ||
सती
| ||
स्वाहा
| ||
स्वधा
| ||
13 अन्य कन्याएं
| ||
कर्दम ने अपनी 9 पुत्रियों का विवाह क्रमशः मरीची , अत्रि , अंगिरस, पुलत्स्य, पुलह, क्रतु, वशिष्ठ, भृगु एवं प्रियव्रत से किया (कुछ पुराणों के अनुसार नवी पुत्री का विवाह अथर्वा से हुआ). दक्ष ने अपनी प्रथम 11 पुत्रियों का विवाह क्रमशः मरीची , अत्रि, अंगिरस, पुलत्स्य, पुलह, क्रतु, वशिष्ठ, भृगु, शिव, अग्नि एवं पित्र से किया. एवं अपनी बाकी 13 कन्याओं का विवाह धर्म से कर दिया. इस प्रकार ये 16 आदिपुरुष ससुर-जमाता एवं साढू-भाई आदि विभिन्न सम्बंधों मे परस्पर बांध गये. एक ही आयु का होते हुए भी इनका वर्गीकरण तीन अलग पीढियों मे किया जा सकता है.
प्रथम तीन पीढियां –
मनु + शतरूपा
|
I) रूचि + आकूति
|
यज्ञ + दक्षिणा
|
II) कर्दम + देवहूति
|
1) मरीचि
+कला, सम्भूति,
| |
III) दक्ष + प्रसूति
|
2) अत्री
+अनुसूया
| |
3) आंगिरस
+श्रद्धा, स्मृति ,
| ||
4) पुलस्त्य
+हविर्भू, प्रीती,
| ||
5) पुलह
+गति, क्षमा ,
| ||
6) क्रतु
+क्रिया, सन्नति
| ||
7) वशिष्ठ
+ऊर्जा ,अरुंधती,
| ||
8) भृगु
+ख्याति
| ||
9) शिव + सती
| ||
10) अग्नि+ स्वाहा
| ||
11) पितृ +स्वधा
| ||
12) धर्म +13 patniyan
| ||
शान्ति(चित्ती ) (+प्रियव्रत)
| ||
कपिल
| ||
प्रियव्रत
| ||
उत्तानपाद
|
मनु के पुत्र प्रियव्रत का विवाह कर्दम की पुत्री शांती के साथ हुआ था.
Women's Medical Grade Titanium Earrings
ReplyDeleteWomen's Medical Grade Titanium Earrings. We have created the most titanium linear compensator elegant titanium steel design around the thunder titanium lights world and 2021 ford escape titanium hybrid have them titanium engine block all for men at affordable prices.